लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट शामिल, राहुल द्रविड़ ने बताया अभूतपूर्व
पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को जगह देने की तारीफ की और इसे अभूतपूर्व बताया।

द्रविड़ ड्रीम स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित विशेष पैनल चर्चा का हिस्सा थे, जिसका शीर्षक था ‘ओलंपिक में क्रिकेट-‘एक नए युग की शुरुआत’, जो चल रहे पेरिस ओलंपिक में पहली बार आयोजित इंडिया हाउस में आयोजित हुआ था।
द्रविड़ ने शूटिंग में मनु भाकर को कांस्य पदक के लिए बधाई दी और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खुद के किसी न किसी रूप में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
उन्होंने ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर कहा, “मुझे हमेशा से लगता था कि क्रिकेट को इसका हिस्सा होना चाहिए। यह महान खेल है। दुनिया भर के लोग इसे पसंद करते हैं। यह मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए शानदार है जो एक प्रशंसक है।
ओलंपिक के प्रति अपने लगाव के बारे में बोलते हुए द्रविड़ ने पूर्व अमेरिकी ट्रैक एवं फील्ड एथलीट कार्ल लुईस को टेलीविजन पर पदक जीतते हुए देखने की अपनी यादें ताजा की, जिनके नाम 9 ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं।
द्रविड़ ने अमेरिका में क्रिकेट के प्रति जुनून के बारे में बात की, जहां हाल ही में टी20 विश्व कप का आयोजन किया गया था। यूएसए में क्रिकेट के प्रति जो जुनून देखने को मिला वह शानदार था।