Trending

लगातार दूसरे दिन ओलंपिक ट्रायथलन तैराकी अभ्यास रद्द

सीन नदी के पानी का स्तर खराब होने की वजह से ओलंपिक ट्रायथलन की तैराकी स्पर्धा के लिये तैयारी दूसरे दिन रद्द हो गई। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार को स्पर्धा शुरू होने पर ट्रायथलीट इस नदी में तैराकी कर सकेंगे।

साभार : गूगल

विश्व ट्रायथलन, मेडिकल टीम और शहर प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अगले 36 घंटों में धूप खिलने और तापमान बढने से पानी की गुणवत्ता बेहतर होगी।

विश्व ट्रायथलन ने पानी की गुणवत्ता की समीक्षा के लिये बैठक के बाद तैराकी का अभ्यास रद्द करने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा कि उद्घाटन के दिन आई बारिश के कारण पानी की गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ा है।

सीन नदी का जल प्रदूषित होने के कारण पिछले सौ साल से यहां तैराकी पर प्रतिबंध है। ओलंपिक से पहले पानी को साफ करने के लिये आयोजकों ने 1 . 4 अरब यूरो खर्च किये हैं।