ओलंपिक बैडमिंटन: लक्ष्य ने जीता मुकाबला
ओलंपिक में डेब्यू कर रहे स्टार भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल स्पर्धा के ग्रुप एल में बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को हराया।

लक्ष्य ने ग्रुप के पहले मैच में रविवार को केविन कोर्डन को हराया था, गुआटेमाला के खिलाड़ी के कोहनी की चोट के कारण प्रतियोगिता से हटने के बाद उनके सभी नतीजों को ‘डिलीट’ कर दिया गया। ग्रुप एल में तीन खिलाड़ियों के बीच चुनौती की है, पहले चार खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे थे।
लक्ष्य ने दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी कैरेगी को 43 मिनट में 21-19, 21-14 से हराया। लक्ष्य अपने अंतिम ग्रुप मैच में 31 जुलाई को इंडोनेशिया के दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी से भिड़ेंगे।
यह मुकाबला ग्रुप एल से प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ी का फैसला करेगा, क्योंकि अभी क्रिस्टी और लक्ष्य दोनों ने ही एक-एक मैच जीता है, कैरेगी अपने दोनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुके हैं।
कैरेगी के खिलाफ लक्ष्य से जीत दर्ज करने की उम्मीद हो रही थी, बेल्जियम के खिलाड़ी से उन्हें कड़ी टक्कर मिली, पहले गेम में। लक्ष्य ने सहज गलतियां भी की जिससे उनकी राह मुश्किल हुई। उन्होंने कई शॉट नेट पर और बाहर मारकर अंक गंवाए।
कैरेगी ने पहले गेम में लक्ष्य की गलतियों का फायदा उठाकर अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, भारतीय खिलाड़ी महत्वपूर्ण लम्हों पर धैर्य बरकरार रखकर जीत दर्ज करने में सफल रहा।
लक्ष्य ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई, इसके बाद कुछ सहज गलतियां की जिससे कैरेगी 8-5 से बढ़त बनाने में सफल रहे। लक्ष्य ने इस दौरान कुछ शॉट बाहर मारे, कैरेगी के क्रॉस कोर्ट स्मैश भी दमदार थे।
बेल्जियम का खिलाड़ी क्रॉस कोर्ट स्मैश से अंक जुटाकर ब्रेक तक 11-8 से आगे रहा। लक्ष्य ने लौटे हुए 8-12 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ स्कोर 11-12 किया। उन्होंने कैरेगी को लगातार दबाव में रखा और स्कोर पहले 14-15 और 16-17 करने में सफल रहे।
भारतीय खिलाड़ी ने 18-18 के स्कोर पर बराबरी हासिल की। लक्ष्य ने कैरेगी के शॉट बाहर मारने पर 20-19 के स्कोर पर गेम प्वाइंट हासिल किया और दमदार स्मैश के साथ पहला गेम 22 मिनट में जीता। दूसरे गेम में लक्ष्य शुरुआत से ही हावी रहे। उन्होंने 7-2 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-4 से आगे थे।
कैरेगी ने ब्रेक के बाद स्कोर 10-14 किया, लक्ष्य ने 20-14 के स्कोर पर छह मैच प्वाइंट हासिल किए और कैरेगी ने अगले ही अंक पर बाहर शॉट मारकर गेम और मैच लक्ष्य की झोली में डाल दिया। वहीं अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला युगल जोड़ी लगातार दूसरी हार के चलते बाहर होने की कगार पर है।