Trending

श्रीलंका में विराट कोहली, वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे। एक महीने के ब्रेक के बाद विराट प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे रहे हैं।

साभार : गूगल

विराट के अलावा रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए पहले ही श्रीलंका पहुंच गए थे, विराट कोहली सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को कोलंबो पहुंचे।

विराट कोलंबो के एयरपोर्ट पहुंचे तो फैंस के बीच उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने की डिमांड देखी गई। विराट जहां भी जाते हैं, उनके फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करने के लिए बेताब रहते हैं।

एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिसने भी विराट को देखा वह उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश में था। बता दें कि विराट टी20 वर्ल्ड कप के बाद लंदन में एक महीने तक अपनी पत्नी अनुष्का, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ वेकेशन पर थे।

रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और कुछ अन्य क्रिकेटर रविवार को ही नेशनल ड्यूटी पर निकल गए थे।  बारिश के कारण सोमवार को उनका पहला नेट सेशन आयोजित नहीं हो सका।

विराट मंगलवार को होने वाले नेट सेशन्स में हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि विराट रेस्ट भी ले सकते हैं, वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है तो भारतीय खिलाड़ियों के पास तैयारी करन का ज्यादा समय नहीं है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया को सिर्फ 6 ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं तो विराट और रोहित के लिए ये मैच अहम हैं, दोनों टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।