बच्‍चे के दूध का दांत टूटने पर इसे फेंक दें या सेव कर लें? यहां जानिए सब कुछ

छोटे बच्‍चे के दूध के दांत टूटते हैं और उसकी जगह नए दांत आते हैं. यह एक सामान्‍य प्रक्रिया है. बच्चे से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज उनके पेरेंट्स के लिए बेहद खास होती है.

 छोटे बच्‍चे के दूध के दांत टूटते हैं और उसकी जगह नए दांत आते हैं. यह एक सामान्‍य प्रक्रिया है. बच्चे से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज उनके पेरेंट्स के लिए बेहद खास होती है. उनके बचपन से जुड़ी हर एक चीज को वो संभाल कर यादों की तिजोरी में रखना पसंद करते हैं. बच्‍चे के बड़े होने पर एक याद के तौर पर वो इसे देना चाहते हैं. ऐसे में कई बार उनके मन में ये सवाल जरूर आता है कि बच्‍चे के दूध का दांत टूटने पर इसे फेंक दें या सेव कर लें? इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि दांत टूटने पर इसका क्‍या करना चाहिए.

डेंटिस्‍ट से सलाह लें 

अगर आप स्‍टेम सेल बैंकिंग के लिए अपने बच्‍चे के दूध के दांत को प्रिजर्व रखना चाहते हैं तो दांत निकलने पर डेंटिस्‍ट से इसे लेकर सलाह ले सकते हैं. जब तक डेंटिस्‍ट कोई तरीका नहीं बताते हैं, तब तक आप गाय या भैंस के दूध में दांत को स्‍टोर कर सकते हैं.

दांत ऐसे करें प्रिजर्व

​सबसे पहले दांत को साफ करें

बच्‍चे का दांत निकलने पर उसे साबुन और पानी से साफ करें. इससे दांत पर जमा धूल, खून और सलाईवा निकल जाएगा. अब आप एल्‍कोहल को ब्रश पर लगाकर दांत को साफ करें. इससे कीटाणु साफ हो जाएंगे.

धूप में रखकर सुखाएं 

दांत को साफ करने के बाद उसे सुखाना है. इससे दांत पर बैक्‍टीरिया नहीं बनेगा. आप सूखे कपड़े से या दांत को धूप में रखकर इसे सुखा सकते हैं.

इतने दिन तक रहेगा ठीक 

अगर आप अपने बच्‍चे के दांत को प्रिजर्व रखना चाहते हैं तो इसे कीपसेक बॉक्‍स में रख सकते हैं.आप किस तरह से दांत को प्रिजर्व करते हैं, इस पर निर्भर करता है कि दांत कब तक ठीक स्थिति में रह पाएगा.

 खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.