Trending

पेरिस ओलंपिक : 13वें से 24वें स्थान के लिए उतरेंगे नौकायन खिलाड़ी बलराज

पेरिस ओलंपिक में नौकायन में भारत के बलराज पंवार पुरूषों की एकल स्कल में अपनी हीट रेस में पांचवें स्थान पर रहे और अब 13वें से 24वें स्थान के लिये खेलेंगे।

साभार : गूगल

पंवार ने क्वार्टर फाइनल में सात मिनट और 5 . 10 सेकंड का समय निकाला। पंवार रेपेचेज दौर की रेस में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

वह पहले दौर की हीट रेस में चौथे स्थान पर रहकर रेपेचेज में पहुंचे थे। चार क्वार्टर फाइनल हीट में शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ी सेमीफाइनल ए . बी में पहुंचे जो पदक के लिये मुकाबला करेंगे।