Trending

पेरिस ओलंपिक : भारतीय ट्रैप निशानेबाज तोंडइमन को 21वां स्थान

भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज तोंडइमन ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर के अंतिम दो राउंड में परफेक्ट 25 का निशाना लगाया, इसके बावजूद 21वें स्थान पर रहे। तोंडइमन पांच राउंड में 125 शॉट में से कुल 118 का स्कोर ही बना सके जिससे वह 30 निशानेबाजों में 21वें स्थान पर रहे। शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करते हैं।

साभार : गूगल

उन्होंने पांच राउंड में 22, 25, 21, 25 और 25 अंक बनाये जिनमें से दो राउंड शेटराउ शूटिंग सेंटर में क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन हुए। पुरुष ट्रैप स्पर्धा में तोंडइमन ने क्वालीफिकेशन दौर के पहले दिन 22, 25 और 21 का स्कोर बनाया जिससे वह 30वें स्थान पर थे।

महिला ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह निशाने से चूक गईं। राजेश्वरी ने पहले दिन क्वालीफिकेशन के तीन राउंड में 75 में से 68 शॉट लगाए और 30 प्रतियोगियों में 21वें स्थान पर रहीं, श्रेयसी 22वें स्थान पर रहीं। फाइनल के लिए शीर्ष छह निशानेबाज तय होने से पहले दोनों बुधवार को क्वालीफिकेशन के दो और राउंड खेलेंगी।