पेरिस ओलंपिक : प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ प्रीति पवार बाहर
भारतीय मुक्केबाजों का पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा तथा अनुभवी अमित पंघाल और जैस्मीन लम्बोरिया के बाद प्रीति पवार प्री क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई।

प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की पैन अमेरिकन खेलों की चैंपियन और विश्व रजत पदक विजेता येनी मार्सेला एरियास को कड़ी चुनौती दी, इसके बावजूद उन्हें 2-3 के विभाजित फैसले से हारी।
पंघाल पुरुष 51 किग्रा वर्ग में और डेब्यू करने वाली महिला मुक्केबाज जैस्मीन 57 किग्रा वर्ग में हारकर बाहर हो गये थे। पंघाल का पेरिस ओलंपिक अभियान राउंड 16 में अफ्रीकी खेलों के चैंपियन और तीसरे वरीय जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से 1-4 से हारकर समाप्त हुआ, जैस्मीन फिलीपींस की टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन नेस्टी पेटेसियो से 0-5 से हारकर बाहर हो गईं।