Trending
ओलंपिक टेबल टेनिस : जियान झेंग पर जीत से श्रीजा अकुला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला सिंगापुर की जियान झेंग को 4-2 से हराकर पेरिस ओलंपिक महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

उन्होंने 9-11, 12-10, 11-4, 11- 5, 10-12, 12-10 से जीत हासिल की। मनिका बत्रा अंतिम 16 में जगह बना चुकी हैं। श्रीजा ने 51 मिनट तक चला यह मुकाबला पहला गेम गंवाने के बाद जीता।