Trending
ओलंपिक तीरंदाजी : दीपिका महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6 . 5 से हराकर पेरिस ओलंपिक महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में जगह बनाई। भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारी थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की आलोचना हुई थी।

दीपिका पहला सेट जीतने में सफल रही, दूसरा हार गई। तीसरे में स्कोर बराबर था, चौथा हार गई, पांचवें में बराबरी कर ली। मुकाबला शूटआफ में गया जिसमें उन्होंने नौ और विरोधी ने आठ स्कोर किया।