पेरिस में तूफान ने रोका हाई-स्पीड ट्रेनों को
स्थानीय तूफान ने पेरिस को देश के दक्षिण-पूर्व के साथ-साथ स्विट्जरलैंड से दोनों दिशाओं में जोड़ने वाली सभी हाई-स्पीड ट्रेन यातायात को बाधित कर दिया।

एसएनसीएफ ने कहा कि रेल पटरियों पर पेड़ गिरने की वजह से फ्रांस की राजधानी के गारे डे ल्योन ट्रेन स्टेशन से रवाना होने वाली और वहां पहुंचने वाली सभी हाई-स्पीड ट्रेनों की सेवाओं को रोकना पड़ा है। पेरिस के दक्षिण-पूर्व में बरगंडी में एक ट्रेन पेड़ से टकरा गई।
नियमित गति वाली ट्रेन अलग-अलग ट्रैक का उपयोग करती हैं और उनकी सेवा पर प्रभाव नहीं है। एसएनसीएफ ने कहा कि अधिकारियों ने ट्रैक से बिजली काट दी और पेड़ को हटाने का काम शुरू हो चुका है।
सेवा को शुरू करने में अधिक समय लगेगा इसलिए स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों को वापस बुला लिया गया है, लोग यात्रा के लिए वैकल्पिक साधन खोज सके। ओलंपिक के उद्घाटन से पहले तोड़फोड़ की वजह से फ्रांस ट्रेन यातायात बाधित हुई थी। सप्ताह के आगाज में सेवाएं बहाल हो गई थीं।