Trending
पेरिस ओलंपिक : नोवाक जोकोविच क्वार्टरफाइनल में
सर्बिया के शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल में जर्मनी के डोमिनिक कोपफर पर 7-5, 6-3 की जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

जोकोविच ने चौथी बार ओलंपिक एकल क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई और उनकी निगाहें अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने पर लगी होंगी, यही पदक उनकी कैबिनेट में मौजूद नहीं है। रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुका यह 37 वर्षीय खिलाड़ी बीजिंग 2008 ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुका है।
इस दफा टेनिस मुकाबले रोलां गैरों में हो रहे हैं जहां जोकोविच तीन मेजर खिताब जीत चुके हैं। अब बृहस्पतिवार को उनका सामना स्टेफानोस सिटसिपास से होगा जिसे जोकोविच ने 2021 में कोर्ट फिलिप चार्टियर पर हुए फाइनल में हराया था। सिटसिपास ने अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज को 7-5, 6-1 से हराया।