Trending

ओलंपिक रोइंग : बलराज पंवार फाइनल डी में

भारतीय रोवर बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल स्कल्स सेमीफाइनल सी/डी में 7:04.97 का समय लेकर छठा स्थान के साथ फाइनल डी में पहुंच गए।

साभार : गूगल

पंवार शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर फाइनल डी में प्रवेश किया। अब 25 वर्षीय सेना के जवान पंवार शनिवार को दोपहर दो बजे पदक के लिए स्पर्धा करेंगे।

पंवार ने 21 अप्रैल को दक्षिण कोरिया के चुंगजू में एशिया-ओशिनिया ओलंपिक क्वालीफिकेशन रोइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिए रोइंग में भारत का पहला ओलंपिक कोटा बुक किया।

वह 2 किमी की दौड़ में पहले 1600 मीटर तक आगे चल रहे थे, आखिरी 500 मीटर में समय गंवा दिया। उनकी शुरुआती बढ़त ने उन्हें ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में मदद की।

वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद 2022 एशियाई खेल में कांस्य पदक से चूक गए थे। दूसरे रिजर्व के रूप में, वह एशियाई खेल में अंतिम मिनट के प्रतिभागी थे।

उन्होंने जुलाई 2023 में एशियाई खेल से पहले स्विट्जरलैंड में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था। सेना में, उन्हें 6 फुट की ऊंचाई और अपने पहले प्रयास में बटालियन रेगाटा जीतने के कारण नौकायन के लिए चुना गया था। उन्होंने 2022 राष्ट्रीय खेल और 2023 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था।