Trending
ओलंपिक घुड़सवारी : अनुष व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल में नहीं पहुंच सके
भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला ओलंपिक में घुड़सवारी के व्यक्तिगत ड्रेसेज में फाइनल में जगह बनाने में विफल रहे। अनुष अपने घोड़े ‘सर कारमेलो’ के साथ अपने ग्रुप में कुल 66.444 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे।

फाइनल के लिए 18 घुड़सवारों ने क्वालीफाई किया जिसमें डेनमार्क की लॉड्रुप-डुफोर कैथरीन अपने घोड़े फ्रीस्टाइल के साथ 80.792 अंक के साथ शीर्ष पर रही।
सिसोजेवा सैंड्रा अपने घोड़े मैक्सिमा बेला के साथ क्वालीफाई करने वाली आखिरी खिलाडी रही। पोलैंड की इस घुड़सवार ने 73.416 अंक बनाये। घुड़सवारी ड्रेसेज में पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ प्रतिस्पर्धा करते है।