नहीं रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच अंशुमान गायकवाड़
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल, अंशुमान गायकवाड़ काफी लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। अंशुमान गायकवाड़ को हाल में कपिल देव ने मदद करने का बीड़ा उठाया था।

कपिल देव ने उनकी मदद के हाथ आगे बढ़ाते हुए अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था। अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल और कीर्ति आजाद भी अपने साथी खिलाड़ी भी उनकी मदद के लिए आगे आये थे।
बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, आज उनकी जिदंगी ने उनका साथ छोड़ दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी।
27 दिसंबर 1974 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अंशुमान ने अंतिम टेस्ट 1984 के आखिरी दिन इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेला था। गायकवाड़ ने 40 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे।
उनका बेस्ट स्कोर 201 रन रहा, जो उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध बनाया था। गायकवाड़ ने भारत के लिए 15 वनडे मैच खेला जिसमें उनके नाम पर 20.69 की औसत से 269 रन बनाये।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है। जय शाह ने एक्स पर लिखा, ‘श्री अंशुमन गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। संपूर्ण क्रिकेट जगत के लिए हृदयविदारक। उसकी आत्मा को शांति मिले।
अंशुमन गायकवाड़ भारत के कोच भी रहे। उन्होंने ये जिम्मेदारी दो बार संभाली। पहली बार वह 1997 से 1999 तक टीम के कोच रहे। इसके बाद 2000 में फिर दोबारा टीम के कोच बने।