वनडे सीरीज : रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी कोच गंभीर की निगाह
टीम इंडिया प्रबंधन के पास श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में यह फैसला करना होगा कि केएल राहुल और ऋषभ पंत में से कौन लम्बे समय तक भारत का विकेटकीपर बल्लेबाज होगा।

हार्दिक निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं। भारत नंबर छह बल्लेबाज के रूप में शिवम दुबे या रियान पराग में से किसी को मौका मिल सकता है।
पराग का पलड़ा भारी लग रहा है, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी20 सीरीज में गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। इस खिलाड़ी ने 50 ओवरों की घरेलू प्रतियोगिता देवघर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। शिवम दुबे ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में एक मैच खेला और उसमें भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।
गंभीर रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर निगाह बनाए रखेंगे, उन्होंने 2017 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम तैयार करनी है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला है और वह 50 ओवरों के प्रारूप में शानदार वापसी करने के लिए बेताब होंगे।
श्रीलंका को अगर भारत के सामने चुनौती पेश करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टी20 सीरीज में उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा
श्रीलंका: चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना , असिथा फर्नांडो।