Trending

ओलंपिक : स्वप्निल ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में लगाया कांसे पर निशाना

अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीता।

साभार : गूगल

स्वप्निल ने 451 . 4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया। भारत का ओलंपिक में यह तीसरा कांस्य है। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था।