ओलंपिक : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पहली हार, बेल्जियम ने जीता मुकाबला
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का अजेय अभियान बेल्जियम ने रोक दिया है। टीम ने पूल बी के मुकाबले में भारत के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद भारत के डिफेंस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

भारत का कमजोर डिफेंसिव प्रदर्शन इस मुकाबले में दिखा। गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद हार से टीम के मनोबल को झटका लगा।
भारत को अभिषेक ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई थी, बेल्जियम के लिए थिबेयू स्टॉकब्रोएक्स और जॉन डोचमैन ने तीसरे क्वार्टर में 1-1 गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही।
भारत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले टीम को मेहनत करनी होगी।
भारत ने आक्रमण के मामले में कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया, पूरे मैच में उनका डिफेंस पूरी तरह से विफल रहा। भारत ने मैच में 11 पेनल्टी कॉर्नर दिए, बेल्जियम ने 3 पेनल्टी कॉर्नर ही दिए। यह तथ्य ही भारत के डिफेंस ढांचे के लिए चिंता का विषय है।
पिछले तीन मैचों में भारत की आक्रमण पंक्ति में खेल को अंतिम रूप देने की कमी के कारण चिंता बनी थी, बेल्जियम के खिलाफ यह मुकाबला उनकी रक्षा पंक्ति पर सवालिया निशान खड़ा करेगा।