पेरिस ओलंपिकः बैडमिंटन में पदक की भारतीय आस को झटका, पीवी सिंधु की हार
बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को निराशाजनक हार मिली है। सिंधु की हार से बैडमिंटन में पदक की भारतीय आस को झटका लगा है।

पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन के हे बिंग जिओ ने सिंधु को हरा दिया है। जिओ ने सिंधु को 21-19 और 21-14 से हराया। इस हार के साथ ही सिंधु का ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है।
राउंड ऑफ 16 मैच की शुरुआत से ही चीन की खिलाड़ी हे बिंग जिओ की तेजी सिंधु पर भारी पड़ रही थी। पहले राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली, जिओ ने पहला राउंड 21-19 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे राउंड में सिंधु की कई गलतियों को जिओ ने प्वाइंट में तब्दील किया और यह राउंड 21-14 से जीत लिया। इस जीत के साथ हे बिंग जिओ ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पा लिया है। बता दें कि पीवी सिंधु ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में चीन के हे बिंग जिओ को ही हराकर कांस्य पदक जीता था।