Trending
महिला डिंगी रेस 1 नेत्रा कुमानन को छठां, दो रेस के बाद विष्णु को 25वां स्थान
भारतीय नौकाचालक नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन पेरिस ओलंपिक की नौकायन प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष डिंगी स्पर्धाओं में छठे और 25वें स्थान पर रहे।

विष्णु ने रेस 1 में अच्छा प्रदर्शन किया और 10वें स्थान पर रहे। पुरुष स्पर्धा की रेस 2 में 34वें स्थान पर रहने के बाद वह ओवरऑल 25वें स्थान पर आ गए।
तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली महिला भारतीय नौकाचालक नेत्रा ने अपनी शुरुआती रेस छठे स्थान पर समाप्त की। मार्सेली मरीना में हवा की कमी की वजह से महिलाओं की डिंगी स्पर्धा की रेस 2 स्थगित हो गई।