Trending

पेरिस ओलंपिक : अंकिता-धीरज तीरंदाजी मिश्रित टीम के अंतिम आठ में

तीरंदाजी में भारत की अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा की मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया के दियानंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्टू को हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

भारतीयों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी पर 5-1 (37-36, 38-38, 38-37) से जीत दर्ज की। भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन से खेलेगा। क्वार्टर फाइनल मैच शाम 5:45 बजे है।

अंकिता और धीरज ने बिना किसी परेशानी के पहला सेट 37-36 के स्कोर पर जीता। इंडोनेशियाई जोड़ी दूसरे सेट को बराबर करने में सफल रही। तीसरे सेट में जीत के साथ इस भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।