Trending
ओलंपिक नौकायन : पुरुष एकल स्कल्स में भारत के बलराज पंवार को 23वां स्थान
भारतीय नौकायन खिलाड़ी बलराज पंवार ने फाइनल डी में पांचवें स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में अभियान का अंत 23वें स्थान के साथ किया।

उन्होंने फाइनल डी में सात मिनट 2.37 सेकेंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बलराज क्वार्टर हीट रेस में पांचवें स्थान पर रहे थे।
रेपेचेज दौर की रेस में दूसरे स्थान पर रहते हुए बलराज ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। पहले दौर ही हीट में चौथे स्थान पर रहते हुए वह रेपेचेज में पहुंचे थे।