ओलंपिक : 52 साल बाद भारत ने रोकी कंगारुओं की उछाल
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में बेल्जियम के खिलाफ मिली हार के बाद लौटे हुए ऑस्ट्रेलिया को पूल बी के मैच में 3-2 से हराया। यह भारत का अंतिम पूल मैच था। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। भारत ने इससे पहले ओलंपिक में 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए यह ग्रुप काफी कठिन था, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के साथ मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को भारत के लिए बड़ी बाधा माना जा रहा था। इस जीत से निश्चित तौर पर भारतीय हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
भारत ने पूल बी में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर की थी। अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रा किया था। आयरलैंड को 2-0 से हराया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद क्वार्टरफाइन में जगह बनाई।