Trending

पेरिस ओलंपिक : शॉटपुट में फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके तूर

दो बार के एशियाई खेल के विजेता भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पेरिस ओलंपिक में पुरूषों के शॉटपुट के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके।

साभार : गूगल

जकार्ता और हांगझोउ एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले तूर ने पहले प्रयास में 18 . 05 मीटर का थ्रो फेंका, दोनों प्रयास फाउल रहे।

महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में हांगझोउ एशियाई खेल की स्वर्ण पदक विजेता पारूल चौधरी कुल 24वें और अंकिता ध्यानी 40वें स्थान पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

अंकिता ने हीट वन में 16 : 19. 38 का समय निकाला और वह आखिरी स्थान पर रही। पारूल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 : 10 . 68 का समय निकाला, 20 धावकों में 14वें स्थान पर रही। दोनों हीट से सोलह खिलाड़ियों ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

चौधरी पेरिस ओलंपिक में 3000 मीटर स्टीपलचेस में भी भाग ले रही हैं जिसकी हीट रविवार को होगी। उन्होंने विश्व रैंकिंग कोटा से 5000 मीटर के लिये क्वालीफाई किया था क्योंकि वह सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। अंकिता भी विश्व रैंकिंग कोटा से खेल रही थीं।