Trending
ओलंपिक टेनिस : मिश्रित युगल में सिनियाकोवा और मचाक को गोल्ड
चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और टॉमस मचाक ने टाईब्रेकर तक खिंचे मैच में जीत दर्ज करके पेरिस ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता का मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता।

सिनियाकोवा और मचाक ने फाइनल में चीन के वांग ज़िन्यू और झांग झिझेन को 6-2, 5-7, 10-8 से हराया। सिनियाकोवा का ओलंपिक में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में बारबोरा क्रेजिसिकोवा के साथ मिलकर महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता था। सिनियाकोवा युगल विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कुल नौ ग्रैंड स्लैम ट्रॉफियां जीती हैं।
कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने मिश्रित युगल का कांस्य पदक जीता। उन्होंने नीदरलैंड की डेमी शूअर्स और वेस्ले कूलहोफ को 6-3, 7-6 (2) से हराया।