Trending

पेरिस ओलंपिक : जोकोविच और अल्काराज के बीच खिताबी टक्कर

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को 6-4, 6-2 से हराकर अपने पहले ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच स्वर्ण पदक मुकाबले में कार्लोस अल्काराज का सामना करेंगे।

साभार : गूगल

37 वर्षीय खिलाड़ी को उच्च गुणवत्ता वाले मैच में लोरेंजो मुसेट्टी से कोर्ट फिलिप चैटियर पर कड़ी टक्कर मिली इस दौरान जोकोविच ने कई बार अपना परेशान भी हुए, निर्णायक क्षणों में उन्होंने कड़ी मेहनत करके जीत दर्ज की।

जोकोविच अपने पिछले तीन ओलंपिक एकल सेमीफाइनल हार गए थे और स्वर्ण पदक उनके करियर का एकमात्र बड़ा मिल का पत्थर साबित होगा। रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में जोकोविच का सामना स्पेन के अल्काराज से होगा, 11वीं वरीयता प्राप्त मुसेट्टी का सामना कांस्य पदक के लिए कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम से होगा।