Trending

पेरिस ओलंपिक : चौथे स्थान पर मनु भाकर, नहीं जीत सकी तीसरा पदक

पेरिस ओलंपिक की 25 मीटर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गयी।

@weareteamindia

उन्होंने आठ महिलाओं के फाइनल में 28 का स्कोर किया और पदकों की हैट्रिक पूरी करने से चूक गईं। वह शूट-ऑफ में हंगरी की कांस्य पदक विजेता वेरोनिका मेजर से हार गईं।

उन्होंने गुरुवार को प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

मनु ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।