Trending

13वां मार्टिन कप : यूनिटी कॉलेज की जीत में अमान रिजवी और जाफर ने दागे गोल

लखनऊ। लामार्टीनियर कालेज के पोलो मैदान पर शनिवार से शुरू 13वें मार्टिन कप इंटर स्कूल फुटबॉल लीग में यूनिटी क्लब ने एमआर जयपुरिया को 2-1 गोल से हराया। वहीं दिन के पहले मैच में काल्विन तालुकेदार ने एलएमसी क्लब को 2-0 गोल से हराया।

काल्विन तालुकेदार ने एलएमसी क्लब को 2-0 से हराया

इस लीग का उद्घाटन लामार्टीनियर कालेज के प्रधानाचार्य गैरी इवर्ट ने किया। इस अवसर पर टीपी हवेलिया, सुधीर कुमार, डीके सिंह भी मौजूद थे।

आज उद्घाटन मैच में काल्विन कालेज ने एलएमसी पर आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से अब्दुर रहीम और वैभव ने 1-1 गोल किए।

दिन के दूसरे मैच में यूनिटी कालेज ने एमआर जयपुरिया को संघर्षपूर्ण मैच में 2-1 गोल से हराया। यूनिटी की ओर से अमान रिजवी और जाफर ने 1-1 गोल दागे। एमआर जयपुरिया से एकमात्र गोल सिद्धार्थ ने दागा।