Trending
वानिंदु हसरंगा चोटिल, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पहला वनडे टाई छूटने के बाद भारत और श्रीलंका दूसरे वनडे में आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। हसरंगा पहले वनडे में अपने अंतिम ओवर के दौरान असहज महसूस कर रहे थे।
हसरंगा की जगह जेफरी वांडरसे को टीम में शामिल किया गया है, उनके बाहर होने से श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं।
श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘वानिंदु हसरंगा बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण एक दिवसीय श्रृंखला के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जेफरी वांडरसे को टीम में लिया गया है।