Trending

जमैका की दो बार की ओलंपिक चैंपियन शेली एन फ़्रेज़र हटी

ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता शेली एन फ्रेजर प्राइस अज्ञात चोट की वजह से पेरिस ओलंपिक की इस स्पर्धा से हट गई हैं। जमैका की फ्रेज़र प्राइस ने शनिवार को सेमीफाइनल से पहले हटने का फैसला किया। ओलंपिक अधिकारियों के अनुसार उनकी चोट अज्ञात है।

साभार : गूगल

टीम मैनेजर लुडलो वॉट्स ने जमैका ऑब्जर्वर से कहा,‘‘हमें केवल इतनी जानकारी मिली है कि वह चोटिल है। टीम का एक डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

फ्रेज़र प्राइस ने बीजिंग ओलंपिक 2008 और लंदन ओलंपिक 2012 में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बोला था कि यह उनका पांचवा और अंतिम ओलंपिक होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया, अपनी चोट के बारे में खास जानकारी नहीं दी।

@realshellyannfp

उन्होंने कहा,‘‘मैं अपनी निराशा को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। मैं जानती हूं कि मेरी इस निराशा में मेरे समर्थक मेरे साथ हैं।

मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि 2008 में मेरे ओलंपिक पदार्पण के बाद से मुझे अपने प्रशंसकों का अपार समर्थन मिला है। आप सभी हर जीत, हर कदम पर मेरे साथ रहे। यह स्टार एथलीट पहले राउंड में 10.92 सेकंड के साथ अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रही थी।