Trending
पेरिस ओलंपिक : सेमीफाइनल में लक्ष्य की हार, अब कांसे की उम्मीद
दोनों गेम में बढ़त बनाने के बावजूद भारत के लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में डेनमार्क के दूसरे वरीय और गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से हार गए और अब कांस्य पदक के मुकाबले में खेलेंगे।

ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले लक्ष्य को एक्सेलसन के खिलाफ 54 मिनट में 20-22, 14-21 से हार मिली। दोएक्सेलसन के खिलाफ लक्ष्य की नौ मैचों में यह आठवीं हार है।
लक्ष्य कांस्य पदक के मुकाबले में मलेशिया के सातवें वरीय ली जी जिया से भिड़ेंगे जिन्हें थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत वितिदसार्न के खिलाफ एक अन्य सेमीफाइनल में 14-121, 15-21 से हार मिली।