आग वाले बवंडर ने बरपाया कहर, आसमान में कई फिट ऊपर उठती दिखीं लपटें, खौफनाक है नजारा!

क्या कभी आपने आग वाला बवंडर (Fire Tornado) देखा है. अगर नहीं, तो एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप फायर टॉरनेडो देख सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में फायर टॉरनेडो ने जमकर कहर बरपाया है.

 क्या कभी आपने आग वाला बवंडर (Fire Tornado) देखा है. अगर नहीं, तो एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप फायर टॉरनेडो देख सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में फायर टॉरनेडो ने जमकर कहर बरपाया है. इस दौरान भयंकर चलती हवाएं के बीच आसमान में कई फिट आग की लपटें ऊपर उठती हुई दिखती हैं. इस दौरान बड़ा ही खौफनाक नजारा दिखता है. ये वीडियो वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @sustainme_in नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में बताया गया कि ‘ऑस्ट्रेलिया में एक आग बवंडर का रिकॉर्ड किया गया. ये घटना जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों में देखी गई.’ यह वीडियो महज 24 सेकेंड का है, जिसमें आप आग का बवंडर तबाही मचाते हुए दिखता है. यह वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

यहां देखें- फायर टॉरनेडो का वीडियो 

वीडियो में दिखता है कि फायर टॉरनेडो में तेजी के साथ उठता हुआ दिखता है. हवाएं कई फिट ऊपर तक देखी गईं. इस बंवडर का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे. फायर टॉरनेडो ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे इलाके को पलभर में राख के ढेर में बदल दिया. पेड़ और पौधे सब जलकर खाक हो गए. चारों और आग की लपटें दिखाई दीं. 

जब चीन में भी आया बवंडर  

गौरतलब है कि बीते जुलाई में चीन के शेडोंग प्रांत के डोंगमिंग काउंटी में एक खतरनाक बवंडर ने जमकर कहर बरपाया. बवंडर की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई और 88 लोग घायल हो गए. बवंडर के कारण डोंगमिंग की एक फैक्ट्री में कुछ इमारतें भी ढह गईं. बवंडर का वीडियो अभी भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

यहां देखें: चीन में आए बवंडर का वीडियो

काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के मुताबिक, बवंडर करीब ढाई बजे काउंटी सीट, काइयुआनजी टानशिप और शावो टाउनशिप को खासा प्रभावित किया. चीन में आया ये बवंडर इतना खतरनाक था कि जो भी इस बवंडर के रास्ते में आया वो उसे उड़ाकर ले गया. इस बवंडर से काफी नुकसान हुआ था. बवंडर के कारण डोंगमिंग की एक फैक्ट्री में कुछ इमारतें भी ढह गईं, लेकिन सौभाग्य से कर्मचारी बाल-बाल बच गए.