पेरिस ओलंपिक : विनेश का बड़ा उलटफेर, जापान की युई सुसाकी को हराया
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती के अंतिम 16 मैच में जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया। सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखिरी कुछ सेकेंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी।

विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी कुछ सेकेंड में जापान की विजेता पहलवान को टेकडाउन कर जीत दर्ज की। जापान ने इसके खिलाफ अपील भी की, रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया।
विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। विनेश शुरुआती एक मिनट मे सुसाकी कोई पकड़ बनाने का मौका नहीं दिया। सुसाकी दूसरे मिनट में बढ़त बनाने में सफल रही।
विनेश ने सुसाकी की आक्रमण का अपनी मजबूत रक्षण से शानदार जवाब दिया। दूसरे पीरियड में सुसाकी विनेश की रक्षण को भेदने में सफल नहीं रही, उन्होंने एक अंक हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली। विनेश ने सर्वश्रेष्ठ आखिरी कुछ सेकेंडों के लिए बचा रखा था और उनके अचानक से अपनाये गये आक्रामक रवैये ने जापान की पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया।