Trending

यशदीप शर्मा व अंशुल यादव को लखनऊ की पुरुष व महिला नेटबॉल टीम की कमान

लखनऊ। गाजियाबाद में होने वाली द्वितीय यूपी स्टेट फास्ट 5 नेटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इस चैंपियनशिप के लिए चयनित लखनऊ की पुरुष टीम के कप्तान यशदीप शर्मा व महिला टीम की कप्तान अंशुल यादव बनाए गए हैं।

गाजियाबाद में होगी द्वितीय यूपी स्टेट फास्ट 5 नेटबॉल चैंपियनशिप

लखनऊ की चयनित टीम को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला नेटबॉल संघ, लखनऊ के सचिव मोहम्मद तौहीद ने बताया कि द्वितीय यूपी स्टेट फास्ट 5 नेटबॉल चैंपियनशिप गाजियाबाद के बाल ज्योति पब्लिक स्कूल में 9 से 11 अगस्त, 2024 तक आयोजित होगी।

लखनऊ की चयनित टीम:-

पुरुष : यशदीप शर्मा (कप्तान), निखिल कुमार सिंह राणा, राहुल यादव, कुणाल राजपूत, अरविंद कुमार, राहुल दास, सुधांशु अस्थाना, सूरज, प्रतीक कश्यप, सचिन चौधरी, कोच : अक्षय कुमार सिंह, मैनेजर : सचिन बिकास गुप्ता।
महिला: अंशुल यादव (कप्तान), वर्तिका पाण्डेय, अंकिता यादव, शुभी त्रिवेदी, साक्षी यादव, सृष्टि यादव, कृषिका, खुशबू सिंह, उन्नति, कोच : कशिश साजिद खान, मैनेजर : अमित कुशवाहा।