पेरिस ओलंपिक : जर्मनी फाइनल में, अब कांसे के लिए खेलेगा भारत
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार मिली है। जर्मनी ने मुकाबले में भारत को 3-2 से हराया। इस हार के बावजूद भारत कांस्य पदक का मुकाबला खेलेगी। जर्मनी स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ेगी।

भारत से हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने 1-1 गोल किए। मैच के शुरुआती मिनट से ही भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। इसी क्रम में मैच के 7वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर दिया।
पहले क्वार्टर में कोई और गोल नहीं लगा। दूसरे हाफ में जर्मनी से गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कार्नर ने गोल किया। पहले हाफ की समाप्ति से कुछ समय पहले जर्मनी से क्रिस्टोफर रूहर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके टीम को बढ़त दिलाई।
पहले हाफ से पिछड़ने वाली भारत ने मैच के तीसरे क्वार्टर में जोरदार खेल दिखाया और लगातार आक्रमण किए। मैच के 36वें मिनट में सुखजीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।
भारत के दबदबे के बीच तीसरे क्वार्टर में जर्मनी से कोई गोल नहीं देखने को मिला। चौथे क्वार्टर में मार्को मिल्टकाऊ ने मैदानी गोल करके बढ़त दिला दी। इसके बाद कोई गोल नहीं देखने को मिला।
जर्मनी का सामना फाइनल में नीदरलैंड से होगा। बता दें कि डच टीम ने सेमीफाइनल में स्पेन को 4-0 से हराया था। यह मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। हॉकी के इतिहास में भारत ने 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। भारत के खाते में 1 रजत और 3 कांस्य पदक भी आए हैं।
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अपना पिछला पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीतकर हॉकी में 41 साल का ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया था। भारत ने जर्मनी को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया था।