Trending
स्वदेश लौटी मनु भाकर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
पेरिस ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारत की डबल मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर आज अपने देश लौटी है। उनकी वापसी पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

टर्मनिल 3 के वीआईपी गेट से बाहर निकलने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ, इस दौरान उनके कोच जसपाल राणा भी साथ नजर आये। लोगों ने दोनों का भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं में फैन्स ने लाद कर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान लोगों ने ढोल की थाप बजाकर लोगों ने जश्न मनाया। बता दें कि मनु ने इस दौरान पेरिस ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम किये है और स्वदेश लौटने पर उन्होंने मीडिया को दोनों ब्रॉन्ज मेडल भी मीडिया को दिखाया है।