Trending

100 ग्राम ज्यादा वजन, विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई

पेरिस ओलंपिक से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में वह फाइनल नहीं खेल पाएंगी। उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।

साभार : गूगल

महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में फोगाट ने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराया था और इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपना ओलंपिक पदक सुनिश्चित कर लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश को कोई पदक नहीं मिल पाएगा। उनके अयोग्य घोषित होने के पीछे का कारण उनका वजन है। उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा बताया जा रहा है।

उनके अयोग्य होने की पुष्टि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने भी कर दी है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के बयान में बताया गया है कि विनेश का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। अब इस वर्ग में वह सबसे आखिरी स्थान पर टूर्नामेंट खत्म करेंगी।

@WeAreTeamIndia

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने कहा, ‘भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

टीम द्वारा बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं होगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। हम आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।

सेमीफाइनल के पहले राउंड में दोनों दोनों पहलवानों ने कड़ा मुकाबला दिखाया था। लोपेज के ज्यादा रक्षात्मक होने के चलते विनेश को 1 अंक दिया गया था।

@narendramodi

पहले राउंड में छोटी से बढ़त हासिल करने वाली विनेश ने दूसरे राउंड में 4 अंक हासिल किए और मैच को 5-0 से जीता था। विनेश को स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से 7 अगस्त को लड़ना था।

इस बारे में एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात दो किलो बढ़ने के चले वो पूरी रात उस वजन को कम करने में जुट गई और रात में सोई भी नहीं।

विनेश ने जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिलिंग भी की लेकिन 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते उसकी उम्मीद टूट गई। हालांकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने और समय मांगा लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।