Trending

पेरिस ओलंपिक : अब फाइनल में खेलेगी क्यूबा की पहलवान लोपेज

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा का फाइनल खेलना था, अधिक वजन के कारण फाइनल से पहले उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।

साभार : गूगल

भारतीय पहलवान के बाहर होने से क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज की किस्मत खुल गई है। वह महिला कुश्ती 50 किलो भार वर्ग में अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ विनेश फोगाट की जगह खेलेंगी। लोपेज को विनेश ने सेमीफाइनल में 5-0 से हराया था।

पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने बयान में कहा कि विनेश दूसरे दिन कराये गए वजन में अयोग्य पाई गईं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों की धारा 11 के अनुसार विनेश की जगह उस पहलवान को दी जाएगी, जिसे उसने सेमीफाइनल में हराया था।

क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज स्वर्ण पदक मैच में प्रतिस्पर्धा करेंगी।  जापान की युइ सुसाकी और यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा।