अरहम व अमान के खेल से यूनिटी कॉलेज ने दर्ज की जीत की हैट्रिक
लखनऊ। लामार्टीनियर कालेज के पोलो मैदान पर खेले जा रहे 13वें मार्टिन कप फुटबॉल में बुधवार को यूनिटी कॉलेज ने एलएमसी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 गोल से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। यूनिटी कॉलेज की ओर से जीत का श्रेय अरहम हैदर और अमान आगा के नाम रहा दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए 2-2 गोल दागे।
एकतरफा मुकाबले में एलएमसी को 4-0 से दी शिकस्त
इससे पूर्व खेले गये मुकाबलों में तक्षशिला ने एलएमसी बी को 3-0 गोल, दूसरे मैच में सीएमएस अलीगंज और एलएमसी टरइगर के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 गोल पर ड्रा हो गया। तीसरा मैच अलमाइटी और सेठ एम आर जयपुरिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जयपुरिया ने 3-0 से एकतरफा जीत हासिल कर ली।
13वें मार्टिन कप फुटबॉल
यूनिटी कालेज और एलएमसी टेन के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यूनिटी ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर खेल के पूरे समय तक अपनी आक्रमकता बरकरार रखी।

पहले हाफ में टीम के कप्तान अरहम हैदर ने 2 गोल दागर टीम का स्कोर पहुंचाया। इसके बाद दूसरे हाफ में टीम के स्टार स्ट्राइकर अमन आगा ने ताबड़-तोड़ 2 गोल दागर खेल के अंत तक यूनिटी को 4-0 से जीत दिला दी।
यूनिटी कॉलेज की जीत की हैट्रिक पर कालेज के सचिव, नजमुल हसन रिजवी, संयुक्त सचिव तलहा, प्रधानाचार्य दीपक मैथ्यूज, उप-प्रधनाचार्य सचिन भारती, खेल टीचर्स आमिर अली, शहवार और कालेज कार्यालय अधीक्षक शाहीद हुसैन सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी।