अभी-अभी आई बुरी खबर, बांग्लादेश हिंसा में इस मशहूर एक्टर की मौत…दौड़ी शोक की लहर

शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, बांग्लादेशी हिंसा की कीमत एक मशहूर एक्टर को उस समय चुकानी पड़ी जब भीड़ ने उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी.
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश में जमकर हिंसा हो रही है. इस दौरान बांग्लादेश में न केवल मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, बल्कि हिंदुओ के साथ हिंसक बरताव भी किया जा रहा है. बांग्लादेशी उपद्रवी हिंदुओं के घरों में लूटपाट और लोगों से मारपीट कर रहे हैं. इस बीच एक फेमस अभिनेता के मारे जाने की खबर सामने आई है.
भीड़ ने एक्टर को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
रिपोर्ट के अनुसार भारत के बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ें एक फिल्म डॉयरेक्टर और उनके एक्टर बेटे को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. जानकारी के अनुसार फिल्म निदेशक सेलिम खान अपने एक्टर बेटे शांतो खान के साथ अपने घर जा रहे थे. तभी रास्ते में फरक्काबाद मार्केट में उपद्रवियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया. हालांकि शुरुआत में उन्होंने अपने रिवॉल्वर से फायर कर खुद को बचा लिया, लेकिन बाद में भीड़ ने उनको पीट-पीट कर मार डाला.
एक्टर ने हवाई फायर कर खुद को बचाना चाहा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश में सेलिम को शेख हसीना के पिता मुजीबुर रहमान पर बायोपिक बनाने के नाम से जाना जाता है. सेलिम खान के बंगबंधु के नाम से इस बायोपिक को बनाया था. बताया जा रहा है कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सेलिम खान और उनका बेटा अपने गांव जा रहे थे, तभी फरक्काबाद में भीड़ ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हवाई फायर कर खुद को भीड़ से बचा लिया. लेकिन जब वो बागराबाजार इलाके में पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने उनको पकड़ लिया और पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया.