अब दोबारा मैट पर नहीं उतरेगी विनेश फोगाट, संन्यास का ऐलान
भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को बीते कुछ दिनों से लगातार दर्द झेलना पड़ रहा है। उनको पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया जिसकी वजह से भारत के हाथ से स्वर्ण पदक निकल गया।

उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। उन्होंने ये फैसला तब लिया है जब पेरिस ओलंपिक में हुए अपने डिस्क्वालिफिकेशन कर दिया गया। विनेश ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और साफ कर दिया है कि अब वो दोबारा मैट नहीं उतर रही है। इस दौरान देशवासियों को लेकर कहा है कि वो देशवासियों की ऋणी रहेंगी। अलविदा कुश्ती।
विनेश ने कुश्ती को अलविदा कहते हए एक्स-हैंडल पर अपनी मां से माफी भी मांगी है। उन्होंने लिखा कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना।आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं। इससे ज्यादा ताकत अब नहीं रही।
पिछले काफी समय से भारतीय कुश्ती को आगे ले जाने वाली विनेश इस वक्त काफी आहत है और जिस तरह से उनको फाइनल से बाहर किया गया है, उससे पूरा देश आहत है। भारतीय कुश्ती को उन्होंने हमेशा आगे ले जाने का काम किया।
बता दे कि विनेश के फाइनल में पहुंचने का जश्न पूरा देश मना रहा था, मंगलवार की सुबह जब पेरिस से खबर आई कि विनेश कुश्ती लडऩे से पहले ही चित हो गई है। पूरा देश हैरान रह गया। आखिर कैसे विनेश फोगाट बगैर लड़े ही फाइनल से बाहर हो गई।
विनेश के 100 ग्राम ज्यादा वजन ने उनके सपने को तोड़ दिया है। अभी ये विवाद थमा भी नहीं था कि अब अंतिम पंघाल के वजन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल अंतिम को ओलंपिक के अपने पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी है, उनकी हार भी सवालों के घेरे में है।