Trending
पेरिस ओलंपिक : पहलवान अमन सहरावत सेमीफाइनल में, पदक से एक जीत दूर
भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग कुश्ती के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को 12-0 से हराया। अमन अब पदक से बस एक जीत दूर है।

अमन ने क्वार्टर फाइनल में जेलिमखान अबाकारोव के खिलाफ पहले राउंड में एक और दो पॉइंट लेकर 3-0 की बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में विपक्षी पहलवान को धूल चटाते हुए 9 पॉइंट हासिल किए। उन्होंने टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर 12-0 से एकतरफा मुकाबला जीत लिया।
अमन ने मैसेडोनिया के व्लादिमीर इगोरोव को राउंड ऑफ 16 में टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। भारतीय पहलवान का सेमीफाइनल मैच में 9 बजकर 45 मिनट पर होगा, जिसमे उनकी टक्कर जापान के री हिगुची से होगा।