ओलंपिक : भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, हॉकी इंडिया व ओडिशा सरकार ने दिया नकद इनाम
ओडिशा और हॉकी का काफी लगाव रहा है। जब तक ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक रहे, हॉकी इंडिया को पूरा सपोर्ट मिला और नए सीएम मोहन चरण माझी ने बड़ी घोषणा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए किया है।

भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है और इसी ऐतिहासिक उपलब्धि पर ओडिशा सरकार ने बड़ा इनाम टीम को देने का फैसला किया है। खिलाड़ी ही नहीं, सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को लाखों रुपये मिलने वाले हैं। ओडिशा के प्लेयर अमित रोहिदास को सबसे ज्यादा रकम मिलेगी।
हॉकी इंडिया की ओर से बड़ा ऐलान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए किया गया है। जिस तरह ओडिशा सरकार खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये देने वाली है, उसी तरह हॉकी इंडिया भी इतनी ही रकम खिलाड़ियों को देगी।
सपोर्ट स्टाफ को साढ़े 7-7 लाख हॉकी इंडिया ने देने का फैसला किया है। ओडिशा सरकार ने 10-10 लाख रुपये का ऐलान किया।
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने ऐलान किया है कि कांस्य पदक जीतने वाली टीम के हर एक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे, सपोर्ट स्टाफ के हर एक सदस्य को 10-10 लाख रुपये देने का फैसला सरकार ने किया है।
ओडिशा के प्लेयर अमित रोहिदास को 4 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी। अमित रोहिदास क्वॉर्टर फाइनल में रेड कार्ड के चलते तीन क्वॉर्टर में नहीं खेले थे और बैन के कारण वे सेमीफाइनल से भी दूर रहे थे, कांस्य पदक मैच में वे खेलते हुए नजर आए थे।
ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक भी इस जीत से खुश दिखे। उन्होंने एक्स पर लिखा, “ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई। इतने दशक बाद यह हुआ।
पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के ऐतिहासिक पदक से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मेरे लिए यह व्यक्तिगत तौर पर जज्बाती पल है।
उम्मीद है कि इससे भारतीय हॉकी का गौरव लौटेगा और टीम देश के लिए और उपलब्धियां अर्जित करेगी। भारत ने 0-1 से पिछड़ने के बाद कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।