Trending

ओलंपिक में विवाद के बाद अंतिम पंघाल की हुई वापसी

पेरिस ओलंपिक के खेल गांव में अनुशासनात्मक उल्लंघन की वजह से विवादों में आई अंतिम पंघाल स्वदेश आ गयी। यह पहलवान तब चर्चा में थी जब उन्होंने अपने मान्यता कार्ड पर अपनी बहन को खेल गांव में प्रवेश करवाने की कोशिश की थी और बाद में पुलिस ने उन्हें बुलाया।

साभार : गूगल

घटना ने देश को शर्मसार किया और भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतिम और उनके सहयोगी स्टाफ को स्वदेश भेजने का फैसला किया। अंतिम ने कहा कि उनका कुछ भी गलत करने का इरादा नहीं था, खेल गांव के नियमों का उल्लंघन करने के लिए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

भारत की जर्सी पहनकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली अंतिम ने पत्रकारों से बात करने से मना कर दिया। उन्हें बुधवार को महिलाओं की कुश्ती के 53 किग्रा भार वर्ग में अपना पहला मुकाबला हारने के बाद ओलंपिक से बाहर हुई थीं।

भारत लौटने से पहले उन्होंने कहा, ‘मेरा कुछ भी गलत करने का इरादा नहीं था। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और भ्रम की स्थिति थी। यह भ्रम की वजह से हुआ। एक वीडियो में अंतिम ने स्वीकार किया कि उसे पुलिस थाने जाना पड़ा, अपने मान्यता कार्ड के सत्यापन के लिए।

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए अच्छा दिन नहीं था। मैं हार गई। मेरे बारे में बहुत कुछ फैलाया जा रहा है, यह सच नहीं है। मुझे तेज बुखार था और मैंने अपनी बहन के साथ होटल जाने के लिए अपने कोच से अनुमति ली थी।

अंतिम ने कहा, ‘मुझे कुछ सामान की जरूरत थी जो खेल गांव में था। मेरी बहन ने मेरा कार्ड लिया और वहां अधिकारियों से पूछा कि क्या वह मेरा सामान ले सकती है। वे मान्यता कार्ड के सत्यापन के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले गए।

अंतिम ने कहा, ‘मेरे कोच प्रतियोगिता स्थल पर ही रुक गए थे और जब वे वापस आना चाहते थे तो हमने उनके लिए एक कैब बुक की। मेरे कोच के पास पर्याप्त नकदी नहीं थी और भाषा संबंधी समस्याओं की वजह से टैक्सी ड्राइवर से उनकी बहस हो गई।