Trending

सुब्रतो कप : असम और मणिपुर के स्कूल बालिका वर्ग के अंतिम आठ में

नई दिल्ली : बेतकुची हाई स्कूल, गुवाहाटी, असम और पोरोमपटस बललीकाई हाईस्कूल, इम्फाल, मणिपुर ने 63वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर अपने-अपने समूहों  में शीर्ष स्थान हासिल किया।

साभार : गूगल

वे बांग्लादेश क्रीरा शिक्षा प्रतिष्ठान, क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल, मेघालय, त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल, होम मिशन स्कूल, आइजोल, मिजोरम, और पिछले साल के उपविजेता जीएसएसएस, अलखपुरा, हरियाणा के साथ क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। ये मैच कल अंबेडकर स्टेडियम और केआईआईटी ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम में खेले जाएंगे।

ग्रुप ए के अंतिम मैच में, बेतकुचीहाई स्कूल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, मेघालय को 4-0 सेहराकर नॉक आउट चरण में अपनी जगह पक्की की, जबकि संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल, महिलपुर, पंजाब ने को स्टगार्ड पब्लिक स्कूल, नानीदमन को 13-0 से हराकर अपना अभियान समाप्त किया। इस मैच में हरमीन और गुरलीन ने चार-चार गोल किए।

ग्रुप सी में, पोरोमपटसबलली काई हाई स्कूल ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर अजेय रहते हुए नॉक आउट के लिए क्वालिफाई किया। एस. अल्वाडेवी ने इस मैच में हैट्रिक बनाई।समूह के अंतिम मैच में, इन्फोकस इंडिया पब्लिक स्कूल, पश्चिम बंगाल ने एसआर वीमॉडल एचएसएस, केरल को 2-0 से हराकर समूह में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

क्वार्टर फाइनल मैच

अंबेडकर स्टेडियम में:

  1. मदर इंटरनेशनल स्कूल, रांची, झारखंड बनाम त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल, त्रिपुरा
  2. जीएसएसएस अलखपुरा, भिवानी, हरियाणा बनाम होम मिशन स्कूल, 1 मिजोबीएनएनसीसी, आइजोल (एनसीसी)
    के आईआईटी ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम में:
  3. बेतकुची हाई स्कूल, गुवाहाटी, असम बनाम बांग्लादेश क्रीरा शिक्षा प्रतिष्ठान, बांग्लादेश
  4. पोरोमपटस बलली काई हाई स्कूल, इम्फालईस्ट, मणिपुर बनाम क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल, मेघालय

पांचवें दिन के परिणाम

समूह ए:
• बेत कुची हाई स्कूल, असम ने जवाहर नवोदय विद्यालय, मेघालय को 4-0 से हराया
• संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल, महिलपुर, पंजाब ने कोस्टगार्ड पब्लिक स्कूल, नानीदमन को 13-0 से हराया
समूह सी:
• पोरोमपटस बलली काई हाई स्कूल, मणिपुर ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ को 8-0 से हराया
• इन्फोकस इंडिया पब्लिक स्कूल, पश्चिम बंगाल ने एसआरवी मॉडल एचएसएस, केरल को 2-0 से हराया