Trending

अब भारतीय जूनियर टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे पीआर श्रीजेश

भारतीय हॉकी की दीवार पीआर श्रीजेश खेल से संन्यास के बाद जल्दी ही नयी भूमिका में दिखेंगे और हॉकी इंडिया उन्हें जूनियर टीम का कोच बनाने जा रहा है। श्रीजेश ने स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक में भारत के कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया।

साभार : गूगल

हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने पेरिस से एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘‘ हम श्रीजेश को कुछ दिन के अंदर पुरूष जूनियर टीम (अंडर 21) का कोच बनायेंगे। हमने उनसे बात कर ली है और युवाओं को उनसे बेहतर कोई मार्गदर्शन नहीं दे सकता।

उन्होंने कहा ,‘‘ उसमें असाधारण क्षमता है जो उसने ब्रिटेन के खिलाफ पेरिस में दिखाई। वह आने वाली पीढी के गोलकीपरों को मार्गदर्शन देगा। उन्होंने कहा ,‘‘ हम चाहते हैं कि श्रीजेश कृशन बहादुर पाठक और सूरज करकेरा को मार्गदर्शन दे जो उनकी जगह लेने जा रहे हैं।

अगले साल भारत में जूनियर विश्व कप होने वाला है। उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीजेश अगले साल जूनियर विश्व कप के लिये टीम को तैयार कर सकता है।