Trending
नेशनल बैंक ओपन : हार के साथ बाहर हुई कोको गाफ
कोको गाफ डायना स्नाइडेर से 6-4, 6-1 से हारकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस से बाहर हो गई। स्नाइडेर का सामना अब लियुडमिला सैमसोनोवा से होगा जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6-2, 6-4 से हराया था।

एरिना सबालेंका ने कैटी बूल्टर को 6-3, 6-3 से हराया। गत विजेता जेसिका पेगुला ने क्वालीफायर एशलिन क्रूगर को 6 -2, 6-4 से हराया।
अब उनका सामना पेटोन स्टीयर्न्स से होगा जो विक्टोरिया अजारेंका के जांघ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ने के बाद क्वार्टर फाइनल में आ गई। टेलर टाउंसेंड ने येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-1 से हराया। एम्मा नवारो ने मार्टा कोस्टियुक को 7 -5, 7-5 से हराया।