14 सितंबर को एनआरएआई अध्यक्ष का चुनाव
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ 4 सितंबर को अपना अध्यक्ष चुनेगा क्योकि यह पद पिछले साल रनिंदर सिंह के 12 साल के कार्यकाल के खत्म होने के बाद खाली पड़ा है।

एनआरएआई महासचिव सुल्तान सिंह ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि चुनाव मौजूदा चुनावी चक्र में बचे हुए कार्यकाल के लिए ही होंगे और यह कार्यकाल प्रभावी रूप से सिर्फ एक साल का है।
उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव सिर्फ बचे हुए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद के लिए होंगे। हम 14 सितंबर को दिल्ली में आम सभा की बैठक बुलाएंगे और उसी दिन अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रमुख राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार 12 साल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकते।
इससे एनआरएआई का नेतृत्व पिछले 16 महीनों से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश सिंह देव कर रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में रनिंदर के पद छोड़ने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला था।