Trending
पेरिस ओलंपिक : पहलवान रीतिका हुड्डा की क्वार्टर फाइनल में हार
भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारी।

क्वार्टर फाइनल में उनकी टक्कर किर्गिस्तान की एपेरी मेडेट काइजी से हुई। यह मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा, आखिरी अंक एपेरी काइजी ने स्कोर किया था।
उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिली। अगर किर्गिस्तान की पहलवान फाइनल में पहुंचती हैं तो रितिका को रेपचेज खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में हंगरी की पहलवान बर्नाडेट नागी को 12-2 से पटखनी देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।