अभिनव बिंद्रा प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित
पूर्व दिग्गज भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक में उनके बेहतरीन योगदान के लिए प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। भारत के पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

आईओसी ने शनिवार को पेरिस में 142वें आईओसी सत्र के दौरान औपचारिक रूप से उन्हें ओलंपिक ऑर्डर प्रदान किया। आईओसी ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही इस खबर की पुष्टि की थी।
बताते चले कि, 1975 में स्थापित ओलंपिक ऑर्डर, ओलंपिक मूवमेंट का सर्वोच्च पुरस्कार है। ओलंपिक मूवमेंट में अहम योगदान के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

20 जुलाई को बिंद्रा को संबोधित पत्र में कहा गया, “आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने ओलंपिक मूवमेंट में आपके अहम योगदान के लिए आपको ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने का फैसला किया है।